
ब्यावरा रेस्टहाउस मै कोरोना वालेंटियर्स से चर्चा मे कहा की कोरोना की आने वाली लहर को रोकने हेतु संघठनो को विभिन्न समितियों को आगे आना होगा
ब्यावरा:– स्थानीय विश्राम ग्रह में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के महा निदेशक बी आर नायडू ने रुककर जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में पंजीकृत सदस्य , मै कोरोना वालेंटियर्स से चर्चा की उन्होंने सभी वालेंटियर्स से नगर एवं ग्राम में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की व वालेंटियर्स ने अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया, जन अभियान परिषद् के कार्य सार्थक एप, प्रस्फुटन समिति की समीक्षा करते हुए बताया कि ग्राम विकास जनभागीदारी से ही संभव है , मै कोरोना वालेंटियर के सदस्य वेक्सिनेशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए जिससे कि कोरोना से सभी का बचाव हो सके , सबके कल्याण सबके विकास के लिए सभी सदस्यों को ,सामाजिक संघठनो को विभिन्न समितियों को आगे आना होगा जिससे कि कोरोना की आने वाली लहर को पूर्ण रूप से रोका जा सके…
साथ ही आगामी कार्य योजना बी एस डब्लयू कोर्स ,एम एस डब्लयू को शुरू करने के बारे में बताया साथ ही नवांकुर योजना की रूप रेखा बताई… जिसमे की स्वयंसेवी संस्थाएं पर्यावरण के क्षेत्र में , शत प्रतिशत वृक्षारोपण करे ऐसा सुझाव देते हुए उन्होंने प्रेरित किया और में कोरोना वालेंटियर गांव गांव को वैक्सीन युक्त बनाए इसके लिए अधिक से अधिक वालेंटियर्स को जोड़कर अपनी भूमिका निभाए… …
इस अवसर पर जिला समन्वयक
विष्णु नागर ने जिले का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिले में मै कोरोना वालेंटियर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी एवं आगामी समय में आपके निर्देश अनुसार जिले में मै कोरोना वालेंटियर को सक्रिय करते हुए जन अभियान परिषद के कार्यों को आगे बढ़ाएं…इस अवसर पर विश्राम गृह में बी आर नायडू महोदय द्वारा पौधा रोपण कर वालेंटियर्स को प्रेरित किया
इस अवसर पर सभी ब्लॉक समन्वयक , भावना लांभाते खजान सिंह ठाकुर, मंगल व्यास , रवि साहू, विनोद शर्मा हरिओम वर्मा राधेश्याम वर्मा ज्योति यादव विशाल यादव , महेश , लखन मीणा , मनीष , प्रेम राठौड़ , नुसरत जहां , भारत सिंह, विष्णु राठौड़, सोनु वर्मा, गोपाल सेन , रेखा नागर , हरिप्रसाद नाथ , शिवराज मीणा , आदि उपस्थित रहे
