एसडीएम ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित शतप्रतिशत उपलब्धि हेतु टीकाकरण मे सहयोग करने की अपील

कोवैक्सिन का दूसरा डोज कन्या शाला स्कूल के सेंटर पर लगाया जाएगा

ब्यावरा (राजगढ़) अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2021 नगरीय निकायों एवं ग्रामीण अंचल में कोविड वैक्सिनेशन हेतु प्रारंभ होने वाले वैक्सिनेशन के महाअभियान की तैयारी हेतु बनाई कार्य योजना एवं तय रणनीति की जानकारी मीडियाकर्मियों को देने बीआरसी भवन मे आज एसडीएम जूही गर्ग पत्रकारों से रुबरु हुई
पत्रकार वर्ता में उन्होने समस्त मीडिया बन्धुओं से नगर मे 18 वर्ष से ऊपर के समस्त नागरिकों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने तथा लक्ष्य को पाने में सहयोग की अपील की नगर में वृहद कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारिया की गई है जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन एसडीएम जूही गर्ग और नगर पालिका सीएमओ संजय श्रीवास्तव ने बीआरसी भवन एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई व टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए सुझाव मांगे गए व प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारियों से अवगत कराया एसडीएम ने टीकाकरण के लिए 31 स्थानों का चयन कर सेंटर बनाए गए हैं 10 से लेकर 12 हजार लोगो को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया जो लोग सेंटर पर नही जा सकते है उन लोगो की सूची मंगवाई गई है ताकि उनको घर जाकर वैक्सीन लगाई जा सके आगे साथ ही सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाओ के सदस्यो व जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वह भी अपने आसपास रहे रहे लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करे व उनको सेंटर तक पहुंचाये कोई भी व्यक्ति वंचित ना रहे छूटे नहीं हमारा पूरा फोकस टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत पुरा करना इस अभियान में पत्रकारों का सहयोग पूर्णतया जरूरी है एक और महत्वपूर्ण जानकारी जिन लोगों को पहले डोज में कोवैक्सीन का टीका लगाया गया था उनको दूसरे डोज में भी कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा इसके लिए एक मात्र शासकीय कन्या शाला स्कूल सेंटर बनाया गया है उक्त सेंटर पर 280 लोगों को फोन कॉल कर टीकाकरण किया जायेगा जबकि कोविशील्ड के टीके सभी आयु वर्ग के लोगो को सभी सेंटरों पर टीके लगाये जायेगे

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा