
योग कार्यक्रम में शामिल होंगे सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा
ब्यावरा. योग दिवस पर आज ब्यावरा में क्लब ग्राउण्ड पर होने वाले योग कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे.
प्रात: 8 बजे क्लब ग्राउण्ड पर कोविड 19 की गाइड लाइन अनुसार योग का कार्यक्रम होगा. इस दौरान सांसद रोडमल नागर, जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. तत्पश्चात श्री शर्मा नगर में वेक्सीनेशन के महाभियान के तहत विभिन्न सेंटरों पर पहुंचकर वहां का जायजा लेंगे मीडिया प्रभारी बडोने के अनुसार जिले के 20 मंडलों में 40 जगहों पर योग कार्यक्रम होंगे. भाजपा पदाधिकारियों ने आज होने वाले वैक्सीनेशन के महाभियान में नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में कोरोना टीका लगवाने का आग्रह किया है
