राजगढ़ एवं ब्यावरा शहर में शतप्रतिशत वैक्सिनेशन हेतु निकाली गई जन जागरूकता रैली

रैली में राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, समाज सेवी, जिला प्रशासन एवं नगरीय निकाय का अमला हुआ शामिल

वैक्सिनेशन हेतु लोगों को किया प्रेरित

टीकाकरण
महा अभियान का
शुभारंभ आज

ब्यावरा राजगढ़ — जिले मे
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2021 से जिले में कोविड वैक्सिनेशन महा अभियान प्रारंभ होगा। इसी क्रम में राजगढ़ एवं ब्यावरा शहर के 18 वर्ष से ऊपर के समस्त लक्षित व्यक्तियों के शतप्रतिशत वैक्सिनेशन हेतु प्रेरित करने राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, समाज सेवी, जिला प्रशासन एवं नगरीय निकाय के अमले द्वारा संयुक्त रूप से शामिल होकर विभिन्न वार्डो में जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर नागरिकों को वैक्सिनेशन हेतु टीकाकरण केन्द्र तक आने के लिए आमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए। राजगढ़ मे आयोजित रैली में सासंद रोडमल नागर, पूर्व विधायक पंडित हरिचरण तिवारी, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर कमल चन्द्र नागर, दिपेन्द्र सिंह चौहान, मनोज हाड़ा, मनीष जोशी, एस.डी.एम. सुश्री पल्लवी वैद्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इसी तरह ब्यावरा मे निकाली गई रैली मे कलेक्टर नीरज कुमार सिंह राजगढ़ एसडीएम श्रीमती जूही गर्ग सांसद रोडमल नागर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलबर यादव पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार वर्तमान विधायक रामचंद्र दांगी नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश जोशी पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ भारत वर्मा नागरिक सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष अनिल चौरसिया चंद्रर सिंह सोंधीया जगदीश पवार राजू यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में रैली निकाली गई
सासंद श्री रोडमल नागर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलवर यादव पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार विधायक रामचंद्र दांगी ने आयोजित रैली में वैक्सिनेशन हेतु प्रेरित करते हुए अपील की कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का एक मात्र उपाय है स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाना। नागरिकगण किसी भ्रम में नही रहें। तीसरी लहर आने पर वह किसी बख्शेगी नही और 256 गुना तेजी से संक्रमण का फैलाव करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर जैसी कष्टदायी और दुःखद परिस्थितियां फिर से नही हो, इसके लिए कोरोना से सुरक्षा कवच के लिए वैक्सीन युक्त होकर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिष्चित करें।
इस अवसर पर आयोजित रैली में राजनैतिक दलों की महिला नेत्रियों ने भी मातृ शक्ति को अपने बच्चे एवं स्वयं कि सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाने कि अपील की गई।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा