
राजगढ़ ब्यावरा — राजगढ़ जिले की कोविड प्रभारी एवं प्रमुख सचिव वाणिज्य कर श्रीमती दीपाली रस्तोगी द्वारा जिले में प्रारंभ कोविड महा अभियान का कुरावर एवं ब्यावरा में टीकाकरण केन्द्रों का जायजा लिया गया। जिले के भ्रमण के दौरान उन्होंने कुरावर में हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा ब्यावरा में शासकीय कन्या शाला एवं प्रोग्रेसिव हाईटस केन्द्र विद्यालय स्थित टीकाकरण केन्द्रों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने टीकाकरण में कोविड वैक्सिनेशन के बारे में जानकारी टीकाकरण हेतु व्यक्तियों से चर्चा की तथा वैक्सिनेशन हेतु प्रेरित किया।
इस मौके पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी साथ रहें।
