80 साल की जमीला आपा ने लगवाया कोविड वैक्सीन का पहला डोज

कलेक्टर को दिया आशीर्वाद

राजगढ़ (मप्र) राजगढ़ शहर के पुरा मस्जिद स्थित कोविड टीकाकरण केन्द्र में पुरा की 80 वर्षीय वृद्धा जमीला आपा ने टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचकर कोविशील्ड का पहला टीका लगवाया। इस दौरान टीकाकरण की व्यवस्थाओं और टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह को उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगने पर शुक्रिया कहा और आगे बढ़कर कलेक्टर श्री सिंह के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद भी दिया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा