
भाजपा द्वारा 23 जून से आगामी दिवस तक किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
ब्यावरा (राजगढ़) कोरोना महामारी के भीषण संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेृतत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन के माध्यम से जो सेवा कार्य किया है वह अतुल्नीय है
उक्त बात मंगलवार को भाजपा की जिला बैठक में जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव ने कही. बैठक में बताया गया कि इस विषय की सम्पूर्ण जानकारी बूथ स्तर तक ले जाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है. जिसके तहत 23 जून को श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर 6 जुलाई जन्म जयंती तक कार्यक्रम आयोजित किए जाना है.
1-समस्त बूथों पर 11-11 पौधे लगाए जाएंगे.
2- 25 जून को आपातकाल का काले दिवस पर मण्डल में रहने वाले मीसाबंदियों से संपर्क कर उनका सम्मान
3- 27 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कोरोना महामारी के दोरान वेक्सीन, ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने आदि उपलब्धताओं को बूथ स्तर तक ले जाया जायेगा.
बैठक में सांसद रोडमल नागर, विधायक नरसिंहगढ़ राज्यवर्धन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र चौहान, जिला महामंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री जगदीश पंवार, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह सालरियाखेड़ी, अरविंद शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने, आईटी सेल जिला संयोजक विनोद साहू उपस्थित रहे.
प्रादेशिक सत्र में हुए शामिल
ब्यावरा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला बैठक के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ता प्रादेशिक सत्र में विडियों कांफे्रंसिग के माध्यम से शामिल हुए.
