भाजपा जिलाध्यक्ष ने की अजनार नदी के घाट की सफाई कीचड़ गंदगी को हाथो से भरकर फेका,,,,,


नगरपालिका की लापरवाही की पोल खोलते,,, कीचड़ गंदगी से सने घाट

ब्यावरा (राजगढ़) भाजपा द्वारा जिले के सभी 20 मण्डल में सेवा ही संगठन अभियान के तहत मण्डल के अंदर आने वाले कुआं, तालाब अन्य जल बाहव, जल स्त्रोतों को साफ करने का लक्ष्य लेकर प्लास्टिक रहित अभियान हेतु स्वच्छता अभियान चलाया. इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी जगदीश पंवार ने बताया की 21 जून से 31 जूलाई तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंर्तगत आज सभी 20 मण्डल में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलवर यादव ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अजनार नदी के घाट पर जाकर सफाई अभियान चलाया घाटों पर कीचड़ गंदगी नजर आई जिसको दिलवर यादव सहित अन्य नेताओं ने हाथों से भर कर फेका चित्र मे स्पष्ट दिखाई दे रहा है जो नगर पालिका के सफाई कार्यों की पोल खोलता नजर आ रहा है
सफाई अभियान मे जिला अध्यक्ष दिलबर यादव, प्रदेश मंत्री जगदीश पंवार, राम नारायण दांगी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने, मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल, दीप कमल शर्मा, ओम छैया, पवन शर्मा, भंवर लाल केलवा, रामगोपाल शर्मा, राम भील मौजूद रहे.

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा