28 तक जिले की समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों में हो शतप्रतिषत कोविड वैक्सिनेशन – कलेक्टर

टीकाकरण अभियान में ब्यावरा ब्लाक जिले में बना नंबर -१

राजगढ़ – ब्यावरा (मप्र) 23 जून को जिले में 8 ब्लॉक स्तर पर हुए टीकाकरण अभियान मे ब्यावरा ने बाजी मारी सबसे ज्यादा 5360 का लक्ष्य दिया है उस लक्ष्य को पार करते हुए 6613 लोगो टीकाकरण किया गया ब्यावरा सुठालिया में लक्ष्य से ज्यादा 123.38 प्रतिशत टीकाकरण किया गया जो स्थानीय प्रशासन एसडीएम श्रीमती जूही गर्ग के कुशल नेतृत्व में कार्य कर रही प्रशासनिक टीम का परिणाम माना जा रहा है जबकि खुजनेर में 110 % नरसिंहगढ़ में 105% टीकाकरण हो पाया। जिले मे टीकाकरण को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उनके क्षेत्रांतर्गत समस्त नगरीय निकायों को 28 जून, 2021 तक कोविड वैक्सीन शतप्रतिशत कराएं। इस हेतु टीकाकरण स्थल एवं तारीखें तय करें। इसके साथ ही उन्होंने एक जुलाई, 2021 को कोविड वैक्सिनेषन महा अभियान अंतर्गत बडे कस्बे वाले ग्रामों एवं समस्त पंचायतों में वृहद टीकाकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को जिले के ग्रामीण अंचलों में कोविड वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर 18 वर्ष से ऊपर के अधिक से अधिक लक्षित व्यक्तियों को टीकाकरण कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारी माईक्रो लेबल की प्लानिंग करें। उन्होने यह निर्देष आज आयोजित कोविड समीक्षा बैठक में दिए।
साथ ही नगरीय क्षेत्रों के प्रवेष स्थलों एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर वृक्षारोपण कराने जिले के समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा