डा. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिले के 20 मंडलों के 1378 बूथ पर लगाए पौधे

ब्यावरा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए प्रत्येक बूथ पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया.
जिले के सभी 20 मंडलों के बूथ पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए. ब्यावरा स्थित शासकीय कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया. इस मौके पर डा. मुखर्जी के बलिदान को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
कॉलेज में हुए पौधोरोपण के दौरान सांसद रोडमल नागर, जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव, सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार, जिला महामंत्री मनोज हाड़ा, प्रदेश मंत्री जगदीश पंवार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने, मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपकमल शर्मा, आईटी सेल जिला प्रभारी विनोद साहू, मंडल महामंत्री पवन कुशवाह, सुमित सौलंकी, गोपाल बादशाह, हरि शाक्यवार, रामबाबू प्रजापति, त्रिलोक शर्मा, दिलीप मंगल, दीपक जाट, मयूर गुप्ता, पवन शर्मा, हिमांशु सौलंकी, अजय ठाकुर, विशाल चौरसिया, महेन्द्र सोनी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे.

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा