जिले मे अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम, क्लिनिक, पैथालॉजी लेब, एक्सरे एवं सोनोग्राफी सेंटरों की होगी जांच


अपर कलेक्टर कमल चन्द्र नागर ने अनुविभागीय अधिकारीयो को दिये निर्देश

राजगढ़ (मप्र) अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं खाद्य एवं औषधि निरीक्षक को निर्देषित किया है कि जिले में अवैध रूप से नर्सिंग होम, क्लिनिक, पैथालॉजी लेब, एक्सरे एवं सोनोग्राफी सेंटर संचालित होने की षिकायतें प्राप्त हो रही है। उक्त कई संस्थाओं के पास जीवित पंजीयन भी है और वे न्यूनतम अर्हताओं की पूर्ति भी नही करते है। उन्होंने कहा कि यह भी शिकायतें प्राप्त हो रही है कि पूर्व के अधिकारियों के द्वारा उक्त जिन संस्थाओं को अनियमितताओं पर सील किया गया था उनको भी बिना अर्हता की पूर्ति किए पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है जबकि यह सर्वथा अनुचित है। उक्त संस्थाओं द्वारा इलाज में लापरवाही व अधिक राषि वसूली की शिकायतें भी प्रायः की जाती रही है।
उन्होंने कहा है कि जिले में संचालित नर्सिंग होम, क्लिनिक, पैथालॉजी लेब, एक्सरे एवं सोनोग्राफी सेंटर आदि की नियमानुसार जांच एवं निरीक्षण कर कृत कार्यवाही की जानकारी एक माह में कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिष्चित करें। आवष्यकतानुसार जिले के चिकित्सक व अधिकारी की सेवायें भी प्राप्त करने के निर्देष दिए है।
उन्होंने कहा है कि निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर समुचित कार्यवाही प्रस्तावित की जाय तथा यथाप्रयोज्य एफ.आई.आर. संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा सुनिष्चित की जाए। उन्होंने कहा है कि जिला प्रषासन की यह मंशा है कि जिले में वैधानिक तरीके से एवं नियमानुसार उक्त संस्थाओं का संचालन सुनिष्चित किया जाए। ज्ञात रहे की जिले मे आम नागरिकों को वैधानिक रूप से नियमों के तहत संचालित संस्था के माध्यम से अधिकतम एवं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके मगर ब्यावरा मे तो भगवान ही मालिक है जांच रिपोर्ट के नाम पर धोखा कागजो मे डॉक्टर मगर संचालक झोला छाप नजर आते है

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा