
राजगढ़-ब्यावरा(मप्र)जिले को कोविड वैक्सिनेशन महा अभियान के शुभारंभ अवसर पर पहले दिन मिली सफलता के लिए सभी को धन्यवाद। सभी के सामुहिक प्रयासों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से लक्ष्य अधिक व्यक्तियों का वैक्सिनेषन किए जाने की उपलब्धि जिले को प्राप्त हुई। यह काबिले तारीफ एवं प्रषंसनीय है। जिले में अभी भी 18 वर्ष से ऊपर के बड़ी संख्या में ऐसे व्यक्ति शेष है, जिन्होंने वैक्सीन का पहला डोज नही लगवाया है। जिले में टीकाकरण का माहौल अच्छा है। सभी मिलकर इसे परिणाम में बदलें और ग्रामीण अंचलों में टीकाकरण पर विशेष ध्यान केन्द्रित करें। यह बात कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कोविड-19 के मद्देनजर आयोजित समीक्षा बैठक में कही।
इस अवसर पर उन्होंने 23 जून, 2021 को जिले में 15000 कोविड वैक्सिनेशन का लक्ष्य बताया तथा नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़ एवं सारंगपुर को 3-3 हजार वैक्सिनेशन तथा जीरापुर एवं खिलचीपुर को 2-2 हजार वैक्सिनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार 25 जून, 2021 को नरसिंहगढ़ एवं सारंगपुर को कोविड वैक्सिनेशन के बड़े लक्ष्य को पाने की तैयारी करने एवं शतप्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हेतु निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में लक्षित व्यक्तियों के शतप्रतिषत वैक्सिनेशन हेतु स्थानीय संकट प्रबंधन समूह सक्रिय किए जाएं, प्रतिदिन उनकी बैठके हो तथा जनजागरूकता अभियान सत्त चले।
उन्होंने निर्देशित किया कि सर्वे दल अपने क्षेत्रांतर्गत ऐसे व्यक्तियों की सूची बनाएं जिन्हे अब तक वैक्सिनेशन का पहला डोज नही लगा है। इसके साथ ही उन्होंने जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को महत्वपूर्ण व्यक्ति को प्रेरित करने, पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायकों को सक्रिय करने भी निर्देशित किया।
बैठक में उन्होंने 21 जून, 2021 को महा अभियान के पहले दिन का अधिकारियों से फीडबेक लिया तथा वैक्सिनेशन के बडे लक्ष्य को पाने कार्ययोजना एवं रणनीति बनाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।
