अपूर्ण गौशालाओं को शीघ्र पूर्ण कराएं पूर्ण हो चुकी गौशालाओं का संचालन तत्काल प्रारंभ करे -कलेक्टर

समय सीमा बैठक में दिए निर्देश

राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले की समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है अपूर्ण गौशालाओं को शीघ्र पूर्ण कराएं साथ ही पूर्ण हो चुकी गौशलाओं का संचालन तत्काल प्रारंभ करें। हाईवे पर गोवंशीय पशुबैठे नहीं। उन्हे गौशालाओं में शिफ्ट करें ताकि सड़क दुर्घटनाएं नही हो। उन्होंने निर्देशित किया कि हाईवे से लगी पंचायतें यह सुनिष्चित करें कि उनके क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले हाईवे पर गौवंषीय बैठे नही और दुर्घटनाओं में उनकी मृत्यु नहीं हो। इस हेतु संबंधित पंचायतें अपने स्तर से व्यक्तियों की तैनाती करना सुनिष्चित करें। उन्होंने यह निर्देष आज आयोजित समय सीमा बैठक में दिए।
इस अवसर पर उन्होंने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने एवं अपने अधीनस्थ कार्यालयों में 5 जुलाई, 2021 को वृक्षारोपण कराएं। इस हेतु बड़े पौधों का चयन करें तथा वे जीवित रहें, सुनिष्चित करें। इस हेतु वृक्षारोपण के लिए पूर्व की समस्त तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
स्कूल शिक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला परियोजना प्रबंधक एन.आर.एल.एम. से गणवेष बनने के उपरांत वितरित नही किए जाने का कारण जाना तथा पोर्टल पर दर्ज पूर्ण गणवेषों की संख्या के अनुरूप गणवेष वितरण सुनिष्चित करने के निर्देष दिए।
निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान उन्होंने इन्डोर स्टेडियम नरसिंहगढ़ का निर्माण कार्य गुणवत्ताविहीन होने पर कार्यपालन यंत्री पी.आई.यू. को संबंधित ठेकेदार कार्तिकेय कन्सट्रक्षन उद्भव नगर राजगढ़ को ब्लेक लिस्टेड कराए जाने तथा भुगतान रोकने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने जिले में क्रियान्वित स्वामित्व योजना की प्रगति, लंबित अनुकंपा नियुक्ति, पेंषन प्रकरण एवं कोविड अनुग्रह अनुदान एवं अनुकम्पा नियुक्ति, सी.एम. हेल्पलाईन, जनसुनवाई के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की तथा आवष्यक निर्देष दिए।
उन्होंने 26 जून, 2021 को सारंगपुर में वृहद टीकाकरण षिविर आयोजित करने की पूर्व तैयारी तथा 30 जून, 2021 को ग्रामीण अंचलों में टीकाकरण के बड़े लक्ष्य को पाने की तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देष जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री केदार सिंह, अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के कार्यलय प्रमुख मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा