कलेक्टर ने किया कलेक्टोरेट परिसर एवं वन विभाग के पार्क का निरीक्षण

बाजार स्थित जर्जर एवं खतरनाक शासकीय भवनों के
गिराने से रिक्त हुई भूमि का लिया जायजा

राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा कलेक्टोरेट परिसर एवं जिला चिकित्सालय के सामने स्थित वन विभाग के पार्को का निरीक्षण किया गया एवं पौधारोपण एवं सौदर्यीकरण की संभावनाओं का लिया जायजा। इसके साथ ही उन्होंने राजगढ़ मुख्य बाजार स्थित खतरनाक एवं जर्जर शासकीय भवनों को गिराने से रिक्त हुई शासकीय भूमि का विकास की दृष्टि से भी जायजा लिया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री पल्लवी वैद्य मौजूद रहे

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा