सर्पदंश से मृत्यु पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

राजगढ़ (नरसिंहगढ़) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ श्री अमन वैष्णव द्वारा बागरा थानरा जीरादेही जिला सिवान बिहार के श्री गंगासागर पिता इंकबाल यादव की प्राकृतिक आपदा में मृत्यु के कारण उसके वैध वारिस पत्नि श्रीमती पूनम कुमारी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायतानुदान राषि स्वीकृत की गई है। मृतक गंगासागर की डेम पर कार्य करने के दौरान 12 फरवरी, 2021 को सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी।
उन्होंने तहसीलदार नरसिंहगढ़ को स्वीकृत राषि का शीघ्र आहरण कर शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा