

देश के इतिहास का काला अध्याय रहा आपातकाल
देशद्रोही सोच रखने वालों को जनता मुंहतोड़ जवाब दे
ब्यावरा (राजगढ़) देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीन ेकी अवधि में आपातकाल घोषित किया गया. तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा की. स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल रहा. जय प्रकाशनारायण ने इसे भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि कहा था. आपातकाल का समय देश के इतिहास का एक काला अध्याय रहा.
उपरोक्त बात मीसाबंदियों के सम्मान कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान सहित वक्ताओं ने जिले भर में मीसाबंदियों के परिजनों का सम्मान करते हुए कही.
उन्होंने कहा क आपातकाल में चुनाव स्थगित कर दिए गये. नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई. इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर दिया गया. प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया. प्रधानमंत्री के बेटे संजय गांधी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर पुरुष नसबंदी अभियान चलाया गया.
यही नहीं कांग्रेस हर देश हितेषी कानून का विरोध करती है. चाहे वह कानून लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पास हो, चाहे धारा 370 हो, आतंकवादियों पर कठोर कानून, भ्रष्टाचरियों पर लगाम के लिए लाया गया कानून हो, देश की सीमा की रक्षा के लिए कानून इन सबका कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया.
कांग्रेस के कुछ नेता तो पाकिस्तान की भाषा बोलते नजर आते है. वक्ताओं ने कहा कि देश के हर नागरिक को ऐसे नेताओं का विरोध करना चाहिए. कांग्रेस के ऐसे नेता जो हमेशा देश को नीचा दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ते उनका पुरजोर विरोध करना चाहिए.
जिले में 29 मीसाबंदियों के घर पहुंचकर किया सम्मान
जिले में विभिन्न जगहों पर 29 मीसाबंदियों के निवास पहुंचकर उनके एवं उनकी पत्नियों के दिवंगत होने पर परिजनों का पुष्पहारों सम्मान करते हुए परिजनों से उनके संस्मरण जाने. ब्यावरा में जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीसाबंदियों के निवास पहुंचकर परिजनों का सम्मान किया. सारंगपुर में सांसद रोडमल नागर एवं विधायक कुंवर कोठार ने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानकिया. राजगढ़ में कार्यक्रम के प्रभारी दीपेन्द्र चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के द्वारा सम्मान किया गया. कुरावर में विधायक राज्यवर्धन सिंह, पूर्व विधायक मोहन शर्मा तथा खुजनेर में पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मीसाबंदियों के परिजनों का सम्मान किया.
राजगढ़ में 9, सारंगपुर में 3, नरसिंहगढ़ में 5, ब्यावरा में 8, जीरापुर में 4 मीसाबंदियों के परिजनों का सम्मान किया. इनमें स्व नवल शर्मा राजगढ़, स्व गुलाबचन्द्र विजय, स्व सुभाष सक्सेना, स्व परमानन्द, स्व बालकृष्ण खण्डेलवाल खिलचीपुर, स्व डी.एम. जगताप ब्यावरा, स्व रामबाबू विजय सारंगपुर, स्व गोवर्धनलाल गुप्ता ब्यावरा, स्व जमनालाल गुप्ता खुजनेर, स्व लालदास त्यागी कुरावर, स्व कमलाप्रसाद सक्सेना कुरावर, स्व महेश गोयल एवं स्व हरि भैया ब्यावरा शामिल है. सम्मान किए जाने के अवसर पर भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता मौजूद रहे.
