
ब्यावरा (राजगढ़) नगर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओ के मद्देनजर एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ब्यावरा के आदेश पर नगर में बिना नंबर प्लेट के वाहनों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है जिन लोगों की गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं है उन वाहनों के मालिकों से पूछताछ की जा रही है व सही जानकारी नही देने वालो को थाना बुलाकर कागजों की जांच की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप नगर में वाहन चोरी की शिकायतो मे कुछ हद तक कमी आई है नगर में वाहन चेकिंग कर रहे एएसआई युधिष्ठिर शर्मा और प्रधान आरक्षक दिनेश महावर ने चर्चा में बताया की यह अभियान विगत 1 माह से चल रहा है प्रतिदिन हम 50 से लेकर सौ गाड़ियों के लगभग संदिग्ध और बिना प्लेट वाली गाड़िया नजर आने पर उनके वाहन मालिको से पूछ ताछ की जाती है जिस वाहन मे नंबर प्लेट नही उनके मालिको को हिदायत दी जाती है की आप आज ही नम्बर प्लेट लगवाये ताकि दूसरी बार शिकायत का मौका नही मिले परिणाम यह सामने आया है आया कि जिन लोगों की गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं है उन लोगों की गाड़ियों पर नंबर प्लेट लग गई है वाहन चोरी के मामले मे कमी आई है
