पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने राजपाल के नाम तहसील दार को ज्ञापन सोपा

स्थानीय विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह मैदान मे उतरे

 

राजगढ़ (खिलचीपुर) कांग्रेस सरकार मे रहे पूर्व ऊर्जा मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में जीरापुर में केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ दिनों दिन बढ़ाएं जा रहे पेट्रोल ,डीजल ,खाद्य तेल ,रसोई गैस की बढ़ती कीमतो और बिजली के बढ़े हुए बिलो एवं शासकीय सोसायटियों में डीएपी खाद, सोयाबीन, मक्का के बीज की कमी को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया जिसमें मांग की गई जल्द से पेट्रोल , डीज़ल ,रसोई गैस के दाम कम किये जायें तथा किसानों को डीएपी खाद एवं सोयाबीन ,मक्का के बीज बोवनी के समय मे सरकार द्वारा उपलब्ध करवाये जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आंदोलन करेगी इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मांगीलाल शाह, अजय मूंदड़ा , दीपक जायसवाल , पार्षद कुशवाह, वहीद खान, लियाकत अली , मंडलम अध्यक्ष प्रेमसिंह राजाहेड़ी , घनश्याम गुर्जर, नटवर सिंह , भगवान सिंह मालवीय, ईश्वर सिंह लखोनी, सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा