आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सुंदरपुरा व मलावर में, 15 संदिग्ध स्थलों पर छापा

जप्त महुआ लाहन मदिरा का सेंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया कुल अनुमानित कीमत 3,90,270/- है ।

ब्यावरा (राजगढ़) कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी राजगढ़ केदार सिंह मैकाले के मार्गदर्शन में राजगढ़ जिले में अवैध रूप से मदिरा के निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय ,संग्रहण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी मदन सिंह पवार के नेतृत्व में ब्यावरा वृत्त क्षेत्र में वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी के द्वारा भोर में ग्राम सुंदरपुरा व मलावर में संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई वहा पर टंकियों में तथा प्लास्टिक के 147 कुप्पियों में हाथ भट्टी मदिरा बनाने के लिए सामग्री महुआ लाहन लगभग 5185 किलोग्राम , 7 पाव प्लेन, 2 पाव मेकडावल रम, 2 पाव मेकडावल व्हिस्की जप्त हुई। जप्त महुआ लाहन का मौके पर ही सेंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया । अवैध रूप से मदिरा निर्माण हेतु तैयार बड़ी-बड़ी भट्टियाँ भी मौके पर नष्ट की गई।
कार्यवाही के दौरान जप्त अवैध मदिरा व लाहन व सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 3,90,270/- है ।
उपरोक्‍त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दुबे,ममता गौर, अंकित चौहान आबकारी मुख्य आरक्षक मोहन यादव,आबकारी आरक्षक गौरीशंकर विजयवर्गीय तथा उपस्थित नगर सैनिकों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा