
राजगढ़ (ब्यावरा) आज़ाद अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बहन शिल्पी शीवान के आह्वान पर आज सूर्यास्त पश्चात राजगढ़ जिले के समस्त शिक्षकों ने थाली, ताली बजाकर शासन की नीति का विरोध कर प्रर्दशन किया ।
गौरतलब है कि मप्र सरकार कोविड का बहाना बनाकर शिक्षकों को इस मंहगाई के दौर में डीए, वेतन-वृद्धि, मंहगाई भत्ते एरियर्स आदि से जानबूझकर वंचित कर रही है। जिससे शिक्षकों का बड़ा वर्ग शासन से बहुत नाराज़ हैं। जबकि आर्थिक गतिविधियां प्रदेश में संचालित हो रही है शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए शिक्षकों ने पूरे प्रदेश एक साथ कोविड प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए अपने अपने घरों से सरकार का विरोध थाली,ताली, संख बजाकर किया राजगढ़ जिलाध्यक्ष भगवान सिंह गूर्जर, जिला सचिव जगदीश भलवाल, चंपालाल दांगी, देवीसिंह गौड़, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा शर्मा, सबीना खान, जिला मीडिया प्रभारी कवि दुस्तर , विजय प्रजापति , पिपलोटिया , सुशीला शर्मा , मैग्ना जैन ,अशोक साहु आदि ने किया।
