भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान प्राचीन जल स्त्रोत क्षेत्रों में की सफाई

ब्यावरा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को जिले के सभी 20 मंडलों पर विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्राचीन तालाब, नदी, जल स्त्रोंतो की साफ-सफाई की गई.
इसी क्रम में ब्यावरा स्थित मेला ग्राउण्ड के पीछे मौजूद प्राचीन तालाब एवं समीप मौजूद मुक्तिधाम क्षेत्र में सफाई कार्य किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष दिलवर यादव के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा नेता रामनारायण दांगी, मानसिंह टोंका, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल, अमित शर्मा, राजू यादव, सत्येन्द्र सेंगर, ओम छैया, त्रिलोक शर्मा, सुमित सौलंकी, गोपाल बादशाह, दिलीप मंगल, शंकर अहिरवार, मयूर गुप्ता, पुलकित साहू, गिर्राज लववंशी, नंदन सिलावट द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई कार्य किया गया । कार्यक्रम के जिला प्रभारी जगदीश पंवार ने बताया कि भाजपा द्वारा जिले के मंडल स्तर, नगर के विभिन्न वार्डो में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. स्वच्छ ब्यावरा, स्वस्थ ब्यावरा तथा सेवा ही संगठन का नारा दिया गया है. पार्टी द्वारा संगठनात्मक दृष्टि से जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है.

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा