
समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश
राजगढ़ (मप्र)कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देशित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक जुलाई, 2021 को शतप्रतिषत कोविड वैक्सिनेशन के लिए योजना बनाएं, जनजागरूकता की गतिविधियां संचालित करें, टीकाकरण दलों की ड्यूटियां लगाएं तथा टीकाकरण शिविर लगाएं जाएं। उन्होंने साथ ही संबंधित सेक्टर अधिकारियों को उनके अधीनस्थ क्षेत्रों का भ्रमण करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने उपलब्ध वैक्सीन का शतप्रतिशत उपयोग करने तथा लक्षित अधिकतम लोंगो का टीकाकरण किए जाने संबंधितों को निर्देशित किया है। उन्होंने यह निर्देष आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में कोविड वैक्सिनेशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के दौरान दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन टेंक को इंस्टाल कराने तथा कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर चिकित्सकों एवं नरसिंग स्टॉफ को प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश भी मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अधीक्षक जिला चिकित्सालय को दिए।
इस अवसर पर अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत उन्होंने विभागवार 5 जुलाई, 2021 को किए जाने वाले वृक्षारोपण की तैयारी एवं लक्ष्य, गणवेश वितरण, रेल्वे के लिए भूमि अधिग्रहण तथा सी.एम. हेल्पलाईन, टी.एल., जनसुनवाई एवं सी.एम. मॉनिट के लंबित आवेदन की समीक्षा की तथा समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान गणवेश वितरण में विलंब में मद्देनजर जिला परियोजना प्रबंधक एन.आर.एल.एम. तथा संबंधितों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा स्वामित्व योजनान्तर्गत 15 अगस्त, 2021 के पूर्व 15 ग्रामों के भू-अभिलेख अधिकार पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत केदार सिंह, अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
