

भ्रामक प्रचार के बीच सभी ने मिलकर लड़ी महामारी के विरुद्ध लड़ाई
ब्यावरा (राजगढ़) देश मे कोरोना महामारी के दोरान चारो और भय के माहोल बना हुआ था ऐसी स्थिति मे भी विरोधी दल ने संकट के दौर में भी भ्रम फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. किंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ निश्चय, बेहतर नेतृत्व में वैज्ञानिकों, डॉक्टरों ने मेहनत कर सात माह के भीतर ही कोरोना वेक्सीन तैयार कर ली. जो आज कोरोना से लड़ाई का सुरक्षा कवच बनी है. कांग्रेस ने वेक्सीन को लेकर भी आमजन के बीच काफी भ्रम फैलाया परन्तु उसकी चाल सफल नहीं हो सकी.
उक्त बात सांसद रोडमल नागर ने वर्चुअल बैठक में जिले के पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, दायित्वान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. बैठक में जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव भी मौजूद रहे. संचालन कोविड-19 के प्रभारी मनोज हाड़ा ने किया. |
सांसद ने कहा कि दूसरी लहर के शुरुआत के सात दिन बहुत बुरे निकले. परन्तु व्यापक अभियान चलाकर किए टीकाकरण किया गया
कांग्रेस ने इस महामारी के समय में भी वेक्सीन को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया. कांग्रेस के कुछ प्रमुख लोगों ने तो भ्रम फैलाने की हद कर दी. वेक्सीन को भाजपा की बताया गया. किंतु सच्चाई के आगे उसकी चाल नहीं चल सकी.
आजादी के बाद पहली बार स्वच्छता पर ध्यान दिया सांसद रोडमल नागर ने कहा कि आजादी के पहले महात्मा गांधी ने स्वच्छता अभियान चलाया था.और आजादी बाद प्रधानमंत्री के नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाया है. उन्होंने सभी से वेक्सीन अवश्य लगवाने का आग्रह करते हुए कहा कि वेक्सीनेशन से ही हम भविष्य में आने वाली तीसरी लहर का मुकाबला कर सकेंगे.
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी को लेकर 30 जून की दोपहर 1 बजे गोष्ठ रखी है. जो वर्चुअल के माध्यम से रखी गई है..
