
राजगढ़ (मप्र) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 10 जुलाई, 2021 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय राजगढ़ एवं तहसील न्यायालय ब्यावरा, नरसिंहगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर एवं जीरापुर में किया जायेगा।
आगामी नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई, 2021 (शनिवार) की तैयारी एवं समीक्षा के लिये प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री मिश्रा द्वारा जिला न्यायालय के सभाकक्ष में न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में विडि़यो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तहसील न्यायालय ब्यावरा, नरसिंहगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर एवं जीरापुर के न्यायाधीशगण के साथ बैठक ली गई। बैठक के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री मिश्रा ने सभी न्यायाधीशगणों को नेषनल लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरण चिन्हित कर सूचना-पत्र शीघ्र जारी करने तथा प्री-लोक अदालत, प्री-सिटिंग बैठक आयोजित कर नालसा के दिषा-निर्देषों का पालन करने हेतु निर्देषित किया। साथ ही नेषनल लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देष दिये।
नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य, आपराधिकर प्रकरण, दीवानी प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण, पारिवारिक प्रकरण, घरेलु हिंसा के प्रकरण, मोटर दुर्घटना के प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण रखे जायेंगे। वर्ष-2021 की प्रथम नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। साथ ही विद्युत विभाग, नगर-पालिका, बी.एस.एन.एल., बैंक के प्रि-लिटिगेशन प्रकरण रखे जाकर, नियमानुसार छूट दी जायेगी।
