
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
राजगढ़ (मप्र) जिले में कोविड वैक्सिनेशन महा अभियान अंतर्गत एक जुलाई, 2021 को कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। अभियान अंतर्गत 3 जुलाई, 2021 को ऐसे लक्षित व्यक्तियों को जिन्हे 3 जून, 2021 को और इससे पूर्व कोवैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और दूसरी डोज की तारीख आ गई है, को लगाएं जाएंगे। यह बात आज आयोजित वैक्सिनेशन की अद्यतन स्थिति की दैनिक समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कही।
समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड वैक्सिनेशन महा अभियान अंतर्गत एक जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों के लिए अपेक्षाकृत कम वैक्सीन मिलने की संभावना है। उन्होंने सर्वसंबंधितों को एक जुलाई, 2021 के टीकाकरण सत्र के लिए जिले को प्राप्त होने वाली वैक्सीन के अनुसार प्रति विकास खण्ड 4500-4500 टीकाकरण का लक्ष्य दिया तथा इसी के अनुरूप शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में वैक्सिनेशन हेतु कार्य योजना बनाने तथा उपलब्ध वैक्सीन का शतप्रतिशत उपयोग करने के निर्देश दिए।
