
राजगढ़ ब्यावरा कोविड-19 की प्रथम एवं द्वितीय लहर में लगातार सिविल अस्पताल ब्यावरा के प्रभारी विकासखण्ड डॉ. शरद साहू द्वारा टीम भावना से कार्य करते हुए ब्यावरा सिविल अस्पताल के समस्त चिकित्सको के सहयोग से निरंतर अपनी सेवायें देते हुए कोरोना पर काबू पाया गया। सभी के प्रयासों से आज ब्यावरा शहर में पॉजीटिविटी रेट शून्य है।
डॉ. शरद साहू ने बताया कि कोविड-19 की पहली लहर 27 मई, 2020 को ब्यावरा में प्रथम केस चिन्हित किया गया था। इसके पष्चात मरीज के संपर्क मेंं आये व्यक्तियों की निरंतर मॉनीटरिंग एवं सेम्पलिंग का कार्य को प्राथमिकता देते हुए पॉजीटिव मरीजो का उपचार किया गया। माह मार्च से प्रारम्भ दूसरी लहर में कोविड-19 के मरीजों के उपचार किया गया एवं कम लक्षण वाले मरीजों का होम आईसोंलेट किया जाकर सघंन मॉनिटरिंग की गई। गम्भीर भर्ती मरीजों को चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया। सभी के प्रयासों से जिले में सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट शुन्य है। ब्यावरा ब्लॉक में लगभग 22000 लोगों का सेम्पलिंग की गई। बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को घर में रहने की सलाह दी तथा निरंतर फोन एवं आरआरटी टीम द्वारा घर-घर जाकर उचित सलाह एवं उपचार दिया गया। कोविड-19 की रोकथाम में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग रहा।
