भीलवाडिया के प्रभारी प्राचार्य विश्वकर्मा को दी भावभीनी विदाई

ब्यावरा (राजगढ़) शाउमावि भीलवाडि़या के प्रभारी प्राचार्य मनोहर लाल विश्वकर्मा को उनके 42 वर्ष के सफल कार्यकाल से सेवानिवृत्त होने पर पूर्व मे सेवानिवृत्त शिक्षक गुरूजनों का संकुल मे पदस्थ शिक्षकों ने अभिनंदन किया जिसमें जेएल , रामप्रसाद ,रामजीत वर्मा , पूर्व प्राचार्य रामनारायण लहरी मातादीन शर्मा ने
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।संकुल के समस्त शिक्षकों ने श्री विश्वकर्मा जी को शाल श्रीफल भेंट कर साफा बांधकर फूलमालाओं से स्वागत किया एवं एक स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाडिया के चंद्रसिंह जी सरपंच ,शिक्षा समिति अध्यक्ष, वर्तमान प्रभारी प्राचार्य श्री आरसी दुगारिया जनशिक्षक लाखनसिंह यादव, कवि गोपाल दास, संकुल के समस्त प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षिका बहिनें, एवं ग्राम से पधारे अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन तत्कालीन प्राचार्य रामनारायण लहरीजी ने किया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा