दो अलग अलग मामलो मे फरार आरोपी पर 5–5 हजार का इनाम घोषित


राजगढ (मप्र)पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा द्वारा फरार आरोपी राधेष्याम पिता गंगाराम वर्मा निवासी ग्राम पिपल्या रसोडा थाना बोड़ा को गिरफ्तार कराने हेतु रूपये 5,000 का इनाम घोषित किया गया है। राधेष्याम से प्रताडित होकर शीला (भतीजी) द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर ली गई थी।
उद्घोषणा के अनुसार पुलिस रेगुलेशन की कंडिका 80 (ए) के अंतर्गत जो कोई व्यक्ति/अधिकारी/कर्मचारी आरोपी को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके, उसको 5 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार दिया जायेगा। इसी क्रम मे एक और अन्य मामलो मे पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा द्वारा 4 फरार आरोपियों सपना पिता महेश, महेश पिता भूरालाल, सारिका पिता आनन्द एवं आनन्द पिता मेहरबान सांसी निवासी ग्राम कडियासांसी थाना बोड़ा को गिरफ्तार कराने हेतु रूपये 5-5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
उद्घोषणा के अनुसार पुलिस रेगुलेषन की कंडिका 80 (ए) के अंतर्गत जो कोई व्यक्ति/अधिकारी/कर्मचारी आरोपियान को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपियान को गिरफ्तार किया जा सके, उसको उक्त आरोपी के नाम घोषित नगद पुरूस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक राजगढ का निर्णय अंतिम होगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा