
विहिप और वैष्णो देवी मंदिर गौ सेवा समिति सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की है की हाईवे पर एक पुलिस चौकी बनाई
ब्यावरा (राजगढ़) ब्यावरा से 10 किलो मीटर दूर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम काचरी के आगे मेवाती ढाबे पर एक कंटेनर ट्रक क्रमांक UP78-BI7297 खड़ा था जिसमे कबाड़े की आड़ में गाये भरी थी उक्त ट्रक गोवंश को भरकर ले जा रहा था जिसकी जानकारी माँ वैष्णो देवी मंदिर गौ सेवा समिति डिपो के सदस्यों को लगी वह सदस्य तत्काल ढाबे पर खड़े ट्रक को चेक किया तो उसमें पीछे कबाड़े की आड़ में 40 गायों को छुपा कर भर रखा था मगर सेवा समिति के सदस्यो की मेहनत और सक्रियता से 40 गायो की जान बच गई वरना यह गाय कसाईयो के हाथो बली चढ़ने से बच गई ज्ञात रहे कि आज से 8 दिन पहले भी एक बड़ा कंटेनर UP 21-BN8386 विजयवर्गीय के पेट्रोल पंप के समीप बाईपास रोड पर वैष्णो देवी गो सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा पकड़ा गया था उस कंटेनर में 5 लोग सवार थे जिन्होंने इन सदस्यों को धमकाने हेतु बंदूके तक निकाल ली थी गौ सेवा समिति के सदस्य जान पर खेल कर गायो की सेवा कर रहे हैं
गौ सेवा समिति के सदस्यों विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर प्रशासन से मांग की है हाईवे पर एक चौकी बनाई जाए ताकि हाईवे से निकलने ट्रकों को चेक कर गोवंश को बचाया जा सके
