
राजगढ़ (मप्र) शिक्षा का अधिकार कानून के तहत, सत्र 2021-22 में निजी स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 9 जुलाई 2021 तक किए जा सकेंगे। पूर्व में यह तिथि 30 जून निर्धारित थी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि छात्र-हित को ध्यान में रखते हुए सत्र 2021-22 के निःशुल्क प्रवेश की गतिविधियों के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की गयी है।
संशोधित समय-सारणी के तहत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार के लिए विकल्प की समय सीमा 09 जुलाई निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात पोर्टल से पावती डाउनलोड कर तथा मूल दस्तावेजों से सत्यापन केन्द्रों मे सत्यापनकर्ता अधिकारियों से सत्यापन कराने की समय सीमा 10 जुलाई निर्धारित की गई है। दिनांक 16 जुलाई 2021 को रेण्डम पद्वति से ऑनलाईन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन किया जाएगा तथा और चयनित आवेदको को एसएमएस द्वारा सूचना दी जाएगी।
इसी प्रकार जिस बच्चे को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटन हुआ है, उसके द्वारा पोर्टल से आवंटन पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल में प्रवेश हेतु 16 जुलाई से 26 जुलाई तक उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करना होगा। आर.टी.ई पोर्टल ढूू.मकनबंजपवदचवतजंस.उच.हवअ.पद/त्जमझ पर ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध है। इस संबंध में संशाधित समय सारिणी जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये हैं।
