समग्र शिक्षक संघ द्वारा विकास खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय मे 30 जून को सेवानिवृत्त हुए शिक्षको का सम्मान किया

ब्यावरा (राजगढ़)समग्र शिक्षक संघ द्वारा विकास खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय मे 30 जून को सेवानिवृत्त हुए शिक्षको को शाल श्री फल माल्यार्पण कर अपने सर्विस काल निष्कंलक पूर्ण होने पर बधाई दी बीईओ जे पी यादव रामनारायण लहरी दिनेश चन्द्र शर्मा ने मनोहरलाल विश्वकर्मा, केशरसिह नागर, कैलाशनारायण सुतार, अशोक पालीवाल, विष्णुप्रसाद बैरागी का सम्मान किया समग्र के साथियो प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त होने वाले साथियो का बिदाई समारोह आयोजित करता है। इस अवसर पर बनवारीलाल शाक्यवार प्राचार्य हीरालाल भिलाला गोविंद शर्मा राजेश अटैरिया रमेश पुष्पद भारत भिलाला उपस्थित रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा