विधायक कलेक्टर और एसपी ने जिला चिकित्सालय में डाक्टर्स डे पर वृक्षारोपण कर चिकित्सकों का किया सम्मान

कोविड-19 वायरस संक्रमण का समय चिकित्सकों सहित सभी के लिए कठिन दौर रहा है।

राजगढ़ (मप्र) कोरोना संकट के कारण एक सवा साल चुनौति भरा रहा है। आने वाला समय भी चुनौति भरा हो सकता है। संसाधनों की कमी और प्रतिकूल परिस्थितियों में चिकितसकों की सेवाएं अद्भूत रही है। सबके मिलकर काम करने से जिला संकट की घड़ी से बाहर निकला है, के लिए चिकित्सकों का जिले के नागरिकों की ओर से आभार और धन्यवाद। मानव सेवा की तपस्या में चिकित्सकों के द्वारा किए गए कार्य व्यर्थ नही जाएंगे। यह उद्गार राजगढ़ विधायक श्री बापू सिंह तंवर द्वारा जिला चिकित्सालय में डाक्टर्स डे पर आयोजित वृक्षारोपण एवं चिकित्सकों के सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किए गए।
आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कोविड-19 वायरस संक्रमण का समय चिकित्सकों सहित सभी के लिए कठिन दौर रहा है। चिकित्सकों द्वारा दी गई सेवाएं काबिले तारीफ हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान विषम परिस्थियों में कोविड का जो उपचार चिकित्सकों द्वारा संक्रमित व्यक्तियों को दिया गया, के लिए चिकित्सालय में भर्ती रहे रोगियों एवं उनके परिजनों की तरफ से चिकित्सक परिवार को धन्यवाद एवं समर्पणभाव से कार्य करने के लिए आभार। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूर्व तैयारी करने और उसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहने के लिए भी आगाह किया। और डाक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने भी चिकित्सकों को डाक्टर्स डे कि शुभकामनाएं दी। उन्होंने कोविड संक्रमण के दौरान चिकित्सकों की सेवाओं को असाधारण बताया और विष्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी आवष्यकता के समय ऐसी ही सेवाएं आम नागरिकों को मिलेगी।
इस अवसर पर अतिथिगणों द्वारा चिकित्सकों का पुष्पहारों से सम्मान किया। इसके पूर्व उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने स्थित पार्क में चिकित्सकों के साथ आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे-रोपे।
आयोजित कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण के दौरान दिवंगत चिकित्सकों एवं कोरोना योद्धाओं को दो मिनट रखकर श्रृद्धाजंली दी गई। आयोजित कार्यक्रम का संचालन सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. आर.के.एस. परिहार ने तथा आभार प्रदर्शन मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु ने। इस मौके पर जिला चिकित्सालय परिवार के चिकित्सकगण एवं स्टॉफ मौजूद रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा