युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो माह से फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफतार


ब्यावरा (राजगढ़) महिला सम्बन्धी अपराधों में गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु जिले समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में करीब डेढ़ साल तक डरा धमकाकर एवं शादी का झासा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना ब्यावरा(शहर) टीम ने गिरफ्तार कर शिकंजे में ले लिया है। फरियादिया रानी (परिवर्तित नाम) ने थाना पर आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें फरियादिया रानी ने आरोपी राहुल शर्मा, उम्र 27 साल, निवासी भवरगंज ब्यावरा द्वारा फरवरी 2020 में शादी का झांसा देकर जबरदस्ती बलात्कार करने की रिपोर्ट की फरियादीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 252/2021 धारा 366,376(2)(एन),506 भादवि 3(1)(w)(ii),3(2)(va) एस सी /एस टी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीवद्ध किया गया है। मामले गंभीर प्रक्रति का होने से जिला पुलिस कप्तान द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतर करने हेतु आदेशित किया गया, आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई किन्तु आरोपी राहुल शर्मा शातिर प्रव्रति का होने से फरार हो गया । वरिष्ट अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के आधार पर फरार आरोपी राहुल शर्मा की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । टीम में शामिल उनि जगदीश गोयल, महिला प्रधान आरक्षक 91सुनीता भाबर , आरक्षक 656 संदीप दांतरे, आरक्षक 940योगेन्द्र को आरोपी की पतारसी हेतुु रवाना किया। लगातार प्रयासों के बाद तकनीकी सहायता से उज्जैन के थाना पवासा क्षेत्र मे फरारी काट रहे आरोपी राहुल शर्मा को गिरफतार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा आरोपी की गिरफतारी हेतु 5000/- रुपये के इनाम की उदघोषणा भी की गई थी। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर व उनकी टीम उनि जगदीश गोयल , म.प्रआर. 91 सुनीता भाबर, आरक्षक 656 संदीप दांतरे व आरक्षक 940 योगेन्द्र एवं सायबर सेल उनि विनोद मीणा व आर 252 शशांक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा