
सारंगपुर (राजगढ़)आज से करीब दो माह पूर्व ग्राम कमालपुर थाना कालापीपल जिला शाजापुर की निवासी एक लड़की ने राहुल अहिरवार निवासी नैनवाडा थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ के साथ घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था और उसी दिन से लडकी अपने प्रेमी राहुल अहिरवार के साथ उसके घर ग्राम नैनवाडा में रह रही थी इस बात को लेकर प्रेमिका के परिवारजन नाराज थे क्योकि वे दोनो ही पूर्व से नजदिकी रिश्तेदार है और सामाजिक परंपरा के अनुसार लडकी के परिजनो का कहना था कि इतने नजदिक रिश्तो मे शादी नही हो सकती इस वजह से लडकी के परिजन रिश्ते को मान नही रहे थे और लडकी को वापस अपने गाँव ले जाना चाह रहे थे और उसकी दुसरी जगह शादी करना चाह रहे थे परन्तु लडकी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी और दुसरी शादी नही करना चाहती थी।
इसी बात को लेकर दिनांक 28.06.21 को लडकी के परिजन मौसा , फूफा एवं अन्य रिश्तेदार लडकी को लेने के लिऐ लडके के घर नैनवाडा आये उस वक्त वे घर नही मिले तो लडकी के परिजनो ने लडके के पिता , लडके की माँ , भाई एवं भाभी के साथ मारपीट की और उनको धमकी दी कि हमारी लडकी को वापस कर दो अन्यथा आपको भारी किमत चुकाना पडेगी और उक्त सभी आरोपिगण लडके के भाई मुकेश का अपह्रण करके ले गये अपह्रत की पत्नी/ फरियादी रीना बाई पति मुकेश अहिरवार निवासी ग्राम नैनवाडा की रिपोर्ट पर थाना सारंगपुर में अपराध क्रमांक 415/2021 धारा 294,323,506,452,365,34 भादवि का पंजीवध्द कर वरिष्ठ अधीकारियों के संज्ञान में लाया गया। अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस कप्तान द्वारा दस्त्याबी के विशेष निर्देश दिए गए। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद व एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जॉयस दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सारंगपुर द्वारा दस्तयाबी हेतु अथक प्रयास कर आखिरकार लड़के मुकेश को दस्तयाब कर लिया।
आरोपिगण पहले अपह्रत लडके को अपने रिश्तेदार के यहा ग्राम डोबडा ले गये इसके बाद अपह्रत लडके को लेकर आरोपी ग्राम कमालपुरा थाना कालापीपल जा रहे थे कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई तो सारंगपुर कालीसिंध नदी के पास में पुलिस ने घेराबंदी कर अपह्रत लडके मुकेश अहिरवार को आरोपियो के चंगुल से छुडा लिया और तीन आरोपिगण ताराचंद निवासी कमालपुरा एवं भैरुलाल निवासी डोबडा को गिरफ्तार किया गया अन्य आरोपिगण फरार है जिनकी तलाश कि जा रही है ।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना सारंगपुर वीरेंद्र सिंह धाकड़ व उनकी टीम उपनिरीक्षक एम.एल.यादव , सउनि अमिन खान, 963 नवाब धाकड , एसएएफ आर राकेश पांडे आरक्षक सतेंद्र जाट, आरक्षक छत्रपाल महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा।
