
राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर एवं प्रशासक श्री नीरज कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारिता के माध्यम से बेहतर पुननिर्मिण के अवसर पर 03 जुलाई को जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के निजी भवन राजमहल प्रांगण में वृक्षारोपण किया। कार्यालय एवं बैंक से सम्बद्ध 140 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं एवं 07 विपणन सहकारी संस्थाओ में वृहद वृक्षारोपण किया गया। बैंक प्रधान कार्यालय पर उपायुक्त सहकारिता जे.पी. सोनकुसरे, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.के. बार्चे एवं बैंक के अधिकारी व कर्मचारीगण, आर.डी.एस. कुषवाह, के.जी. मिश्रा, दिलीप कुमार चौहान, जमनाप्रसाद मेवाड़े, सुरेन्द्र सिंह चौहान, सुश्री मेमुना कुरैशी, हेमेन्द्र शर्मा, दिनेश बनावड़े, रामबाबू जाटव, प्रदीप राणा एवं श्रीमती गरिमा भार्गव उपस्थित रहे।
