

ब्यावरा (राजगढ़) स्थानीय विधायक रामचंद्र जी दांगी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम अंजनी लाल मंदिर पर परिवार सहित पूजा अर्चना कर दिन की शुरुआत की एवं उसके पश्चात नरसिंह गौशाला में गौ माता की पूजा कर पुराना मेला ग्राउंड एवं एसडीएम ऑफिस के पास वृक्षारोपण किया गया इसके बाद 11:00 से 4:00 बजे तक सिविल हॉस्पिटल ब्यावरा में रक्तदान शिविर के माध्यम से समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक महोदय के जन्मदिन पर रक्तदान किया जिसमें कुल 67 यूनिट सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं विधायक जी के छोटे भाई विष्णु दांगी जी एवं पुत्र व भतीजे सहित सभी ने रक्तदान कर माननीय विधायक महोदय का जन्मदिन मनाया रक्तदान शिविर में कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ जन डॉ वर्मा,विजय बहादुर सिंह, चंदर सिंह सोंधिया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव जी मोहन लोधी सर्जन सिंह नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह एवं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष खटाना राहुल दांगी एवं नगर के कांग्रेस पार्टी के पार्षद गण एवं समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे
