अंकुर अभियान कलेक्टोरेट परिसर एवं वन वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़ (मप्र) जिले में विभिन्न विभागों द्वारा अंकुर अभियान द्वारा लगभग 4,50,000 वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य के मद्देनजर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री हरिशंकर मांझी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत केदार सिंह, अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर द्वारा कलेक्टोरेट परिसर स्थित पार्क में लगभग दो वर्ष आयु के पाम के वृक्ष रोपे। साथ ही उन्होंने आम, अमरूद, पीपल, जामुन आदि के पौधों का भी रोपण किया। अंकुर अभियान अंतर्गत यहां लगभग सवा सौ पौधे रोपे गए। बाद में उन्होंने जिला चिकित्सालय के सामने स्थित वन वाटिका में पाम के वृक्षों का रोपण किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे एवं पौधा रोपण किया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा