कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को दिए निर्देश नस्तियां और फाइलें ई-आफिस के माध्यम से प्रस्तुत करे – कलेक्टर

राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समस्त जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी समस्त कलेक्टोरेट राजगढ़ को निर्देशित किया गया है कि 6 जुलाई के पष्चात कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर को प्रस्तुत की जाने वाली समस्त प्रकार की फाईलों एवं नस्तियों को ई-आफिस के माध्यम से ही प्रस्तुत करना सुनिष्चित करें।
उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि पष्चात यदि कोई फाईल अथवा नस्ती मेनुअली प्रस्तुत की जाती है तो उस नस्ती तथा फाईल पर कोई विचार नही किया जाएगा। ई-आफिस के माध्यम से फाईल प्रस्तुत नही किये जाने पर अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इस आषय की जानकारी में अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर ने प्रबन्धक ई-गवर्नेस को निर्देशित किया है कि वे सभी विभागीय अधिकारियों की आई.डी. एवं पासवर्ड तैयार कर उपलब्ध कराएं। किसी अधिकारी को इस कार्य में कोई असुविधा होने पर तत्काल उनका मार्गदर्शन किया जाना सुनिष्चित करें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा