
समय सीमा बैठक में दिए निर्देश
राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देषित किया है कि वे प्रति विकास खण्ड 250 प्रतिदिन कोरोना टेस्ट के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिष्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने कान्टेक्ट ट्रेसिंग में ढिलाई नही बरतने तथा संभावित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर चिकित्सकों एवं नर्सिग स्टॉफ का प्रशिक्षण सुनिष्चित करने सर्व संबंधितों को निर्देशित भी किया। उन्होंने यह निर्देष आज आयोजित समय सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री केदार सिंह, अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के कार्यलय प्रमुख मौजूद रहे।
