
*आमजन के सहयोग से क्षतिग्रस्त डिवाइडर को किया ठीक*
राजगढ़ (मप्र) हां एक और जिले की पुलिस टीम द्वारा बिना किसी दुर्घटना या जन हानि के सड़क यातायात को सुचारू रूप से गतिशील बनाए रखने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं वही सड़क यातायात नियमों का पालन ना कर कुछ लोग अपनी जान से खिलवाड़ भी कर रहे हैं ऐसे लोगों पर कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें समझाइश भी दी जा रही है।
राजगढ़ शहर के पुरोहित पेट्रोल पंप के सामने स्थित डिवाइडर को क्षतिग्रस्त कर आमजन के द्वारा अपने दो पहिया वाहनों को ऊपर से चढ़ाकर रोड क्रॉस किया जा रहा था, जिस पर ट्राफ़िक पुलिस के द्वारा लागातार कार्यवाई भी की गई, ट्रैफिक पुलिस व आमजन के सहयोग से क्षतिग्रस्त डिवाइडर के ऊपर पत्थर रखकर दुरुस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है ताकि आमजन गलत तरीके से रास्ता क्रॉस न करे साथ ही वे स्वयं सुरक्षित रहे औऱ दुसरो को भी सुरक्षित रखें।
