
राजगढ़ (मप्र) पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा फरार आरोपी नसीम पिता बन्नेखांन निवासी जीबी कांन्वेट स्कूल के सामने हाउसिंग बोर्ड थाना निषातपुरा भोपाल को गिरफ्तार कराने हेतु रूपये 10,000 का इनाम घोषित किया गया है।
उद्घोषणा के अनुसार पुलिस रेगुलेषन की कंडिका 80 (ए) के अंतर्गत जो कोई व्यक्ति/अधिकारी/कर्मचारी आरोपी को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके, उसको 10 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक राजगढ का निर्णय अंतिम होगा।
