कोविड़-19 के उल्लघंन शादी विवाह समारोहो में लापरवाही होने पर कोरोना की संभावित तीसरी लहर कभी भी आ सकती -कलेक्टर

कोविड प्रोटोकॉल एवं जारी आदेश के उल्लघंन होने पर कार्रवाई करने दिए निर्देश

समय सीमा बैठक आयोजित
राजगढ़ (ब्यावरा) जिले में शादी समारोह आयोजित होने की जानकारियां सामने आ रही है और समारोहों में कोविड़-19 के प्रोटोकॉल एवं जारी आदेषों के उल्लघंन षिकायतें मिल रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सजग रहें। लापरवाही होने पर कोरोना की संभावित तीसरी लहर कभी भी आ सकती है। वे ऐसे समारोहों के आयोजनों पर कड़ी नजर रखें एवं विधि अनुकूल कार्रवाईयों के साथ-साथ जुर्माना भी उल्लघंनकर्ता आयोजकों के विरूद्ध अधिरोपित करें। यह निर्देष कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा प्रति सोमवार आयोजित समय सीमा बैठक में दिए गए।
जिले में कोविड वैक्सिनेशन की स्थिति एवं ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यपालन यंत्री पी.आई.यू. को निर्देशित किया कि 2 दिवस में सारंगपुर में ऑक्सीजन प्रारंभ कराना सुनिष्चित करें। साथ ही उन्होंने जिले को विलंब से प्राप्त होने वाले ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर संबंधित फर्म को वापस करने के निर्देष प्रबंधक ई-गर्वेनेंस को दिए। उन्होंने कहा कि विलंब से प्राप्त कंसनट्रेटर वापस नही होने की स्थिति में प्रबंधक ई-गर्वेनेस की जिम्मेदारी तय करते हुए राशि वसूल की जाए।
षिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने सारंगपुर तहसील अंतर्गत निःषुल्क गणवेष वितरण निर्धारित समय पर नही हो पाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा जिला परियोजना प्रबंधक एन.आर.एल.एम. के विरूद्ध शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। साथ ही समय सीमा बैठक में अनुपस्थित एवं विलंब से उपस्थित होने वाले जिले के संबंधित विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, प्राचार्य आई.टी.आई., जिला कोषालय अधिकारी एवं निर्देषां का पालन नही करने तथा ई-ऑफिस अंतर्गत नस्तियां ऑफ लाईन प्राप्त करने पर ओ.एस. के विरूद्ध शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि उनके द्वारा सभी विभागों की नस्तियां ई-ऑफिस प्रणाली अंतर्गत ही स्वीकार की जाएंगी। ऑफ लाईन नस्तियां प्रस्तुत करने पर विलंब होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।
जिले में अवैध उत्खन्न के विरूद्ध कार्रवाई की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध उत्खन्न एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाईयां सुनिष्चित करें। इस अवसर पर उन्होंने तहसीलदार सुठालिया को अपनी कार्यप्रणाली दुरूस्त रखने और ढिलाई अथवा टालमटोल नही बरतने की कड़ी चेतावनी भी दी।
राजस्व अभियान अंतर्गत ग्रामों में वी-वाचन की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देशित किया कि वे तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत सूची अनुसार रेण्डमली चिन्हित ग्राम में प्रातः 6 बजे पहुंचे और वी-1 का वाचन कराएं। उन्होंने वी-वाचन और प्रस्तुत सूची में अंतर पाए जाने पर संबंधित पटवारी को निलंबित करने के निर्देष भी दिए।
इस अवसर पर सी.ई.ओ. जिला पंचायत केदार सिंह, अपर कलेक्टर कमल चन्द्र नागर, संयुक्त कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, एस.डी.एम. सुश्री पल्लवी वैद्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा