प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने साफ कर दिया है कि निजी स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले सकेंगें

भोपाल (निप्र) निजी स्कूलों की हड़ताल के बाद शिक्षा मंत्री ने कड़े तेवर दिखाए है जिससे साफ हो गया है कि सरकार निजी स्कूलों की मांग के आगे नही झुकेगी । शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज निजी स्कूल संघ द्वारा सरकार के 8 जुलाई के आदेश पर हाईकोर्ट जाने के एलान पर कहा है कि कानून के रास्ते सबके लिए स्वतंत्र है। अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा था। हम स्कूल खोल नहीं पा रहे थे । ऐसे में कोई पूरी फीस लेता है तो सरकार ने निर्णय लिया है कि सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जाएगी । निजी स्कूल संघ के सड़क पर उतरने की चेतावनी पर मंत्री ने कहा कि यह उनका काम है यह हमारा नहीं। निजी स्कूलों द्वारा संकुल के व्हाट्सएप ग्रुप में ना जुड़ने के फैसले पर उन्होंने साफ कहा कि वह ना जुड़ें । मंत्री ने कहा कि सरकार की मजबूरी है कि सबको बैलेन्स करके चले। हमको अभिभावकों और बच्चों की चिंता है। वास्तव में जो चार्ज है वह दिलाने का काम सरकार कर रही है । जब स्कूल खुलते है। तब पूरी फीस देने का प्रावधान हमने कर दिया था। जब स्कूल नहीं खुल पा रहे हैं इसलिए ट्यूशन फीस का निर्णय लेना पड़ा है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा