
जहां अभी तक टीकाकरण सत्र आयोजित नही किए गए है
कोविड वैक्सिनेशन की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
राजगढ़ (मप्र) जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर नगरीय क्षेत्रों के टीकाकरण सत्रों के आयोजन साथ ही ऐसे ग्रामों का भी चिन्हांकन करें जहां अभी तक टीकाकरण सत्र आयोजित नही किए गए है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा यह निर्देश आज यहां आयोजित कोविड वैक्सिनेशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के दौरान दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।
आयोजित बैठक में उन्होंने कोविड वैक्सीन की जिले में उपलब्धता के आधार पर बुधवार 14 जुलाई, 2021 को शहरी एवं ग्रामीण अंचल में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए तथा शतप्रतिषत उपलब्धि सुनिष्चित करने संबंधितों को निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान खुजनेर नगरीय निकाय अंतर्गत टीकाकरण सत्रों में विलंब से पहुंचने कोविड टीकाकरण सत्र में रूचि नही लेने और लापरवाही कि षिकायतों के मद्देनजर ए.एन.एम. शाहिस्ता खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देष मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
