विभिन्न अपराधों में लिप्त 3 फरार आरोपियों पर 05-05 हजार का इनाम घोषित

राजगढ़ (मप्र) पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा द्वारा विभिन्न अपराधों में वांछित 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उन्होंने फरार आरोपियों कमल पिता दयाराम यादव निवासी जाख थाना सुसनेर, आरोपी जोरावर पिता भगवानसिंह निवासी आरोलिया थाना जीरापुर एवं आरोपी फरीद खां उर्फ हाफीज साहेब निवासी सिद्धार्थ नगर ईटावा जिला देवास को गिरफ्तार कराने हेतु 5,000-5,000 रूपये का इनाम घोषित किया है।
जारी उद्घोषणा में पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने कहा है कि जो कोई व्यक्ति, अधिकारी अथवा कर्मचारी आरोपी को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके उसको फरार आरोपी के नाम घोषित नगद पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक राजगढ का निर्णय अंतिम होगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा