जिले के विकासीय निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक मे दिए निर्देश


लंबित निर्माण शीघ्र पूर्ण किए जाएं – कलेक्टर

राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त निर्माण विभागों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 के चलते लंबित निर्माण शीघ्र प्रारंभ कर शीघ्र पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर श्री सिंह जिला कार्यालय में निर्माण कार्य विभाग के प्रारंभ, अप्रारंभ एवं लंबित निर्माण कार्यो की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने घोघराघाट पुल निर्माण कार्य में विलंब पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा 2018 से लंबित उक्त कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए जाने एवं पूर्ण कराए जाने हेतु वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देषित किया कि भु-अर्जन के मामले कमी अथवा शिकायत पाए जाने पर संबंधित कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी तय होगी और उनके विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
समीक्षा के दौरान उन्होंने मूड़ला परियोजना में डूब का रकबा अधिक बताने वाले संबंधित तत्कालीन उपयंत्री को निलंबित करने की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर उन्होंने पुल-पुलिया निर्माण, छात्रावास एवं स्कूल भवन निर्माण तथा मार्ग निर्माण आदि कार्यो की अद्यतन स्थिति की निर्माण विभागवार समीक्षा की।
बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण राजगढ़ एवं ब्यावरा, पी.आई.यू., जल संसाधन राजगढ़ एवं नरसिंहगढ़, सुठालिया परियोजना संभाग ब्यावरा तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा