माचलपुर पुलिस टीम ने शराब का अवैध रूप से परिवहन कर रहे 3 लोगो को किया गिरप्तार

*शराब व ओमनी वेन सहित 03 लाख 55 हजार का मसरूका किया जप्त*

माचलपुर (राजगढ़-ब्यावरा) जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ व एसडीओपी खिलचीपुर के निर्देशन में थाना माचलपुर पुलिस टीम को अवैध शराब परिवहन करने के संबंध में सूचना मिलने पर टीम गठित की गई।
मुखबिर द्वारा बताये गये घटना स्थल ग्राम लखोनी पुलिया के पास रामगढ जोड के पास तस्दीक हेतू टीम को रवाना किया गया जहां मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना अनुसार ओमनी वैन आती हुई दिखाई दी जिसे रोक कर चैक करने पर ब्लैक जैगवार रम की 10 पेटियां एवं नींबू देसी शराब की 7 पेटियां कुल 17 कार्टून अंग्रेजी व देशी शराब के कीमती 55200 रूपए विधिवत जप्त की गई व आऱोपीगणों 1. बालूसिंह दांगी 19 साल निवासी बाजरोंन थाना छापीहेड़ा 2. दरियाब दांगी, उम्र 33 साल निवासी बाजरोंन थाना छापीहेड़ा एवं 3. हेमराज दांगी 19 साल निवासी डगल्या थाना छापीहेड़ा को मौके पर पकड़ा गया। अवैध शराब का परिवहन मारूती बैन से किया जा रहा था जो कीमती करीबन 300000 रू. होना पाई गई इस प्रकार कुल मश्रुका 355200 रूपए जप्त किया गया, आऱोपी 3 नफर को मोके पर गिरप्तार किया गया उक्त आऱोपीगणों के विरूध्द थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 188/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि जितेन्द्र अजनारे ,सउनि शिवराज मीणा ,आर.766 रविन्द्र ,आऱ.728 नरेन्द्र ,आर 786 अमित, आर.723 श्याम , आर. 330 नीरज ,सैनिक मुमताज का सराहनीय योगदान रहा ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा