स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकि शिक्षा विभागों की कलेक्टर श्री सिंह ने की समीक्षा

राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा राजगढ़ शहर स्थित निर्माणधीन शासकीय आदर्ष महाविद्यालय एवं व्यवसायिक महाविद्यालय के परिसर पृथक-पृथक रखने हेतु तकनीकि परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने उक्त निर्माण स्थलों के नजदीक रिक्त शासकीय भूमि की जानकारी प्रस्तुत करने भी तहसीलदार राजगढ़ को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह जिला कार्यालय के सभागार में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकि शिक्षा विभागों की आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने शासकीय विद्यालयों की भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने, आश्रमों एवं छात्रावासों की मरम्मत कराने, शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देष जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वय सर्व शिक्षा अभियान तथा सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग को दिए एवं निःषुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने समीक्षा के दौरान शासकीय आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए निर्धारित सीटों पूर्णतः भरने के लिए 10 वीं के उत्तीर्ण छात्रों से सम्पर्क करने एवं आई.टी.आई. की विभिन्न ट्रेडो में प्रवेष दिलाने के लिए आवष्यक प्रचार-प्रसार करने प्रभारी प्राचार्य आई.टी.आई. को निर्देषित किया।
इसके पूर्व उन्होंने जिले में कोविड वैक्सिनेशन की दैनिक प्रगति की समीक्षा की तथा आगामी सोमवार 19 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्र के लिए विकास खण्ड वार वैक्सिनेशन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति करने एवं व्यवस्थित टीकाकरण कार्य के लिए आवष्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर संबंधित कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा