
ब्यावरा। पिछले दिनों बारिश ओलावृष्टि के बाद बादलों की आवाजाही का दौर जारी है, इससे यहां मौसम शुष्क बना हुआ है तो दोपहर के समय तेज गर्म हवाओं का जोर बढ़ने लगा है। जिसके कारण मौसम में भी गिरावट आ गई है और अब लोगों को दिन रात में पंखे की हवा भा रही है। वही तापमान बढ़ने की वजह से शहर मैं ठंडाई की दुकाने भी सजना शुरू हो गई है। बच्चों का पसंदीदा बर्फ गोला जिसे चम्मच लड्डू कहा जाता है वह भी बाजार में जमकर बिकने लगा है।
गर्मी की शुरुआत के साथ ही बाजारों में मधुशाला है सजने लगी है, इन दुकानों पर लोगों का कंठ ठंडा रखने के लिए जूस, लस्सी, आइसक्रीम और गन्ने का रस आदि विभिन्न फ्लेवर का स्टॉक रखा हुआ है। साथ ही शहर के गली और मोहल्ले में भी हाथ ठेले वाले बर्फ के गोले आईस कैंडी बेच रहे हैं। धीरे धीरे बढ़ रही गर्मी की वजह से अब लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है।
गौरतलब है कि जैसे-जैसे मार्च का महीना आगे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे गर्म हवाओं की
सर सरा हट भी बढ़ने लगी है और तापमान में बढ़ोतरी का दौर बना हुआ है। मौसम की जानकारी सत्येंद्र धनोतिया के मुताबिक दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का दौर बना रहेगा। वही सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अब अंतर आने लगा है ऐसे में दिन और रात के समय मैं रात के अपेक्षा दिन बढ़े होने लगे हैं
बढ़ते गर्म हवाओं के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।
