

ब्यावरा राजगढ़ एक कहावत लातो के भुत बातो से नही मानते कुछ ऐसा ही मामला लोकडाउन के चलते नगर मे देखने को मिल रहा है स्थानीय प्रशासन लोकडाउन का पालन करवाने के व कोरोना की चेन तोड़ने लिए हर संभव प्रयास कर रहा है आमजन को समझा रहा है बिमारी भयावह है घर मे रहे स्वस्थ रहे मगर लोग मानने को तैयार नही है सड़को पर भीड़ कोरोना को दावत देती नजर आ रही है सब्जी के ठेलो की आड़ मे अन्य दुकानदार अपनी रोटिया सकते नजर आ रहे है पुलिस कार्यवाही की खिल्ली उड़ा रहे है
बीते सप्ताह सुठालिया रोड पर बनाए गये चालान से दुकान दारो मे हडकंप मचा रहा मगर फिर वही हाल,,,,,,
शनिवार और रविवार को पूर्णतया लोकडाउन होने के बाबजूद ग्रामीणों की भीड़ कृष्णपूरा मार्ग सब्जीमंडी चौराहे पर भारीभीड़ कोरोना को दावत देती नजर आ रही थी जागरूक नागरिको द्वारा दुकान दारो की शिकायत तहसील दार ब्यावरा को मोबाइल पर फोटो सहित भेजी है मगर कोई कार्यवाही नही की जाने से दुकान दारो के हौसले बुलंद है आज दोपहर को एसडीएम निधि सिंह तहसील दार एमएस किरार टी आई राजपाल सिंह की सयुक्त टीम ने चूड़ी गली से दो दुकान दारो और आधा दर्जन बिना मास्क के बाजार मे घूम रही महिलाओ पर 200 –200 रुपये की का जुर्माना लगाया
